बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाने ग्राम बारई के पास आज सुबह एक सूमो गाड़ी के चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर बाबू सिंह यादव के मकान में जा घुसी जिससे मकान के बाहर बैठे बाबू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने फरियादी मकान मालिक की रिपोर्ट पर वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
ग्राम चंदौरिया से सूमो गाड़ी क्रमांक एमपी 04 पीए 1165 बरातियों को लेकर गई थी तभी आज सुबह 11 बजे के करीब वापस आ रही थी तभी रास्ते में बारई के पास स्थित बाबू सिंह यादव के मकान टाटा सूमो घुस गई। जिससे मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जबकि एक व्यक्ति की प्राण सिंह बैरागी उम्र 55 साल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार कृष्णा बैरागी गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया है। जबकि घायलों में विकास बैरागी 19 वर्ष, अरविन्द सैन 19 वर्ष, बाबू सिंह यादव उम्र 55 साल, नारायण प्रसाद त्यागी 28 वर्ष, बृजेश बैरागी 48 वर्ष, विट्टू बैरागी 12 वर्ष, वंशी बैरागी 42 वर्ष, हेमंत बैरागी 21 वर्ष शामिल है।