मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष बाथम के प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

शिवपुरी। प्रदेश सरकार द्वारा मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री का दर्जा) बनाए जाने के बाद प्रथम शिवपुरी आगमन पर राजू बाथम का भाजपा कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। स्वागत का क्रम खतौरा से लेकर रास्ते में जगह-जगह एवं शिवपुरी नगर में सैकड़ों स्थानों पर आतिशबाजी चलाकर फलों से तौलकर स्वागत का क्रम देर रात्रि तक चलता रहा। स्वागत के बाद भाजपा जिला कार्यालय पर श्री बाथम का भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने शॉल श्रीफल भेंटकर स मानित किया। श्री बाथम के साथ जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष राघवेन्द्र गौतम पूरे समय उपस्थित रहे।

शिवपुरी में भाजपा को और अधिक मजबूत करने एवं जन-जन तक भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व में राघवेन्द्र गौतम को जनअभियान परिषद का उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा), राघवेन्द्र शर्मा को बाल कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) दिया जा चुका है। इसीक्रम को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक एवं बिजली विभाग में पदस्थ राजू बाथम को मछुआ कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री का दर्जा) बनाया गया है। 

राजू बाथम के प्रथम नगर आगमन पर खतौरा में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। वहीं पचावली, देहरदा, कोलारस  में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विपिन खैमरिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया, सेसई, पड़ोरा में राठौर समाज के रामभजन राठौर एवं केटीएम कॉलेज के संचालक मनीष शुक्ला, विनोद शर्मा, डब्बू तोमर, संजीव शर्मा की टीम द्वारा स्वागत किया वहीं रामस्वरूप रावत, सुरेश लहरी के फार्म हाउस पर ाी आतिशी स्वागत किया गया।

श्री बाथम ने इसी बीच पड़ोरा गुरूद्वारा पर पहुंचकर मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वागत के क्रम में बड़ौदी, गुना नाके भाजपा स्थित तरूण पेट्रोल पंप पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के नेतृत्व में एमईबी के कर्मचारियों द्वारा मानीपुरा में, ओमी जैन, रज्जू गोयल, बाथम समाज, पूर्व विधायक माखन लाल राठौर, पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, राघवेन्द्र, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरे, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, मुकेश सिंह चौहान, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, कपिल जूस के संचालक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, तेजमल सांखला, नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अनुराग अष्ठाना, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश राठौर, देवेन्द्र श्रीवास्तव, सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष दिलीप मुदगल, वैश्य समाज के महेन्द्र गोयल, बाथम समाज, कर्मचारी यूनियन, राज्य कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, भारत विकास परिषद, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा,  सहित अन्य नागरिकों ने राजू बाथम का भव्य स्वागत किया।

संघ कार्यालय पर पहुंचे बाथम 
संघ कार्यकर्ता के रूप में ल बे समय तक संघ का कार्य करने वाले राजू बाथम को प्रदेश सरकार द्वारा मछुआ कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वे आज शिवपुरी प्रथम बार पधारे नगर में प्रवेश करने से के बाद सर्व प्रथम श्री बाथम राघवेन्द्र नगर स्थित केशव धाम कार्यालय पहुंचे जहां  उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से गले मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया।