
शिवपुरी। बैंकों द्वारा ट्रांजेक्शन टैक्स तथा न्यूनतम बैलेन्स के नाम पर आम जनता पर जबरन शुल्क लगाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आर बी आई गर्वनर एवं एस.बी.आई. चेयरमेन के नाम आज दोपहर 11 बजे गुरूद्वारा स्थित भारतीय स्टेट बैंक पहुंचकर ज्ञापन दिया जायेगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि मोदी सरकार डिजिटल इंडिया के नाम पर देश के आम जन मानस से विभिन्न लेनदेन शुल्कों के जरिये हजारों करोड रूपये को संगठित बसूली और कानूनी लूट खसोट कर रही है। पहले भाजपा सरकार ने नेाट बंदी के निर्णय से आम आदमी की कमर तोडी। अब डिजिटल इंडिया के नाम पर बैंकों में लेनेदेन पर कई तरह के मोदी शुल्क लगाये हैं जिसका उद्देश्य आम और गरीब की जेब से पैसा निकालना है।
1 मार्च से प्रायवेट बैंकों एवं 1 अप्रैल से सरकारी बैंक द्वारा बैंक खातों पर लगाये जाने वाले शुल्क के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज 10 मार्च, शुक्रवार को सुबह 11 बजे एस.बी.आई गुरूद्वारा पहुंचकर आर.बी.आई. गर्वनर एवं भारतीय स्टेट बैंक अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपेगी।