जेई से त्रस्त लाईनमेंन फांसी पर झूला,आत्महत्या से पहले की थी पुत्र से बात

NEWS ROOM
अभीषेक शर्मा, पोहरी। अभी पिछले कुछ दिनों पर एक बाबू ने अपने ही स्टाफ के एक अधिकारी से तस्त्र होकर जनसुनवाई में इच्छा मृत्यू की मांग की थी। जिसपर प्रभारी कलेक्टर नेहा मारव्या ने उक्त फरियादी कर्मचारी पर ही एफआईआर करने के आदेश कर दिए थे। अब ऐसा ही एक मामला पोहरी में आया है जहां एक लाईनमेंन ने अपने जेई से तस्त्र होकरलगाकर आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार आज रात्रि बिद्युत विभाग में लाईन मेंन के पद पर पदस्थ धनश्याम पुत्र जगन्नाथ धाकड़ उम्र 45 वर्ष ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक लाईन मेंन के पुत्र प्रभाकर धाकड़ उम्र 21 वर्ष ने आरोप लगाया है कि मेरे पिताजी का डेढ़ साल पहले एक्सीडेंट हो गया था जिसमें यह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके बाद युवक के पिता को लाईनमेन से ऑफिस में अटैचकर दिया था। बीते कुछ दिनों से जेई विजय सोनी ने सिरसौद भिजवा दिया।

मृतक के पुत्र ने बताया है कि आज रात्रि में फांसी लगाने से पहले पिता से बात हुर्ई तो उन्होंने बताया कि उन्हे जेई विजय सोनी परेशान कर रहा है। अक्टूबर माह में उक्त जेई द्वारा 10 अपसेंट लगा दी और 10 हजार रूपए कट गए। नंबबर माह मे भी चार हजार रूपए काट लिए इस माह भी फरबरी की बेतन नहीं आई जिससे वह परेशान चल रहे थे। जिसके चलते उन्होने उक्त कदम उठाया।

इनका कहना है-
हां मृतक के परिजनों ने जेई पर आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा कार्यवाही की जाएगी।
राजेन्द्र शर्मा,थाना प्रभारी पोहरी

मेेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है। मेने आज तक किसी को भी परेशान नहीं किया। 
विजय सोनी,जेई एमपीईबी
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!