नाबार्ड द्वारा एसआरएलएम जिला शिवपुरी को प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु किया पुरस्कृत

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले की एसआरएलएम जिला इकाई शिवपुरी को सर्वश्रेष्ठ जिला इकाई का आवार्ड एवं स्वसहायता समूह की श्रेणी में विकासखण्ड खनियांधाना के ग्राम मायापुर का आमकुण्डी स्वसहायता समूह को सर्वश्रेष्ठ समूह का आवार्ड के लिए चयनित किए जाने पर 10 हजार रूपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशंसा पत्र गत दिनों पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आर.एस.जुलानिया द्वारा भोपाल में प्रदाय की गई।    

कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव से कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आज म.प्र. दीनदयाल ग्रामीण आजीविका मिशन जिला शिवपुरी के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ.अरविंद भार्गव के नेतृत्व में एसआरएलएम की टीम एवं आमकुण्डी स्वसहायता समूह की पदाधिकारियों ने भेंट कर पुरस्कार के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने स्वसहायता समूहों को प्राप्त आवार्ड के लिए बधाई दी और स्वसहायता समूह की महिलाओं को और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। जिससे समूहों से और अधिक आय मूल्क गतिविधियों के माध्यम से समूह सदस्यों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने लखपति सदस्य बढ़ाने का भी आव्हान किया। 

इस मौके पर कामना सक्सैना, नेहा चौधरी द्वारा किरण अध्यक्ष एवं मधु सचिन, आमकुण्डी स्वसहायता समूह ग्राम मायापुर विकासखण्ड खनियांधाना के पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे। डॉ.भार्गव ने बताया कि नाबार्ड द्वारा स्व.सहायता समूह सर्वधन के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु 04 श्रेणियों सर्वश्रेष्ठ जिला इकाई, सर्वश्रेष्ठ स्वहायता समूह, सर्वश्रेष्ठ शाखा प्रबंधक एवं सर्वश्रेष्ठ बैंक सखी श्रेणी में नामांकन किया गया।

उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल के नूरेसवा होटल में एक भव्य कार्यक्रम में म.प्र.शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के एसीएस आर.एस.जुलानिया के मु य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जिसकी अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक नावार्ड के.आर.राव द्वारा की गई। इस मौके पर म.प्र.डे एस.आर.एल.एम.भोपाल के मु य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एम.वेलवाल, विभिन्न क्षेत्रिय ग्रामीण बैंकस के चैयरमेन, नावार्ड डीडीएम आदि की उपस्थिति में सर्वश्रेष्ठ जिला इकाई का आवार्ड प्रदान किया गया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!