शिवपुरी। निगम मंडलों के 2005 में राज्य सडक़ परिवहन निगम पूर्व मु यमंत्री बाबूलाल गौर ने बंद कर दिया था। उन कर्मचारियों की अव दुर्दशा हो रही है। क्योंकि पेंशन में मात्र 900 रूपए प्रतिमाह मिलते हैं। जिनसे उनका गुजारा भी नहीं होता तथा उनके बच्चे शिक्षा तथा मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित हैं।
कर्मचारी नेता आरबी भार्गव, एचपी भार्गव, आरबी झा, डीके माहेश्वरी, शैतान सिंह रावत, राजेश आर्य , भागचन्द्र खटीक और मदन खटीक,जेपी रावत आरसी भार्र्गव, आदि कर्मचारी नेताओं ने केन्द्रीय श्रम मंत्री, पीएम नरेन्द्र मोदी वह प्रदेश के संवेदनशी मु यमंत्री से मांग की है कि इस भीषण महंगाई में 15 हजार रूपए प्रतिमाह पेंशन दी जाए ताकि हम अपने परिवार को चला सकें एवं बच्चों को शिक्षि कर सकें।