घुमाने के बहाने बालिका का पहाडिय़ा पर बलात्कार

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत आने वाले ग्राम रेपुरा में एक आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका को अपने साथ घुमाने के बहाने ले जाकर उसका बलात्कार कर दिया। बालिका के साथ घटी घटना की जानकारी सुनीता ने रोते हुए अपने पिता को बताई। दोनों पिता पुत्रियों की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ धारा 376 ता.हि. एवं 3/4 पास्को एक्ट का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सुनीता (परिवर्तित नाम) पुत्री सुरेन्द्र लोधी निवासी रेपुरा  बताया कि सुरेन्द्र अपने खेत पर काम करने गया था और उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर पर थी तभी पास में ही रहने वाला सतीश पुत्र रामजीलाल लोधी निवासी साजौर ने बालिका को बहला फुसलकार पास में स्थित रेपुरा की पहाडिय़ा पर उपर ले गया और उसके साथ बलात्कार कर दिया। 

जब बालिका ने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी कर दी। जैसे तैसे बालिका आरोपी के चंगुल से छूट कर घर पर पहुंची और अपने साथ घटी घटना की जानकारी पुत्री ने अपने पिता को दी। जिसकी रिपोर्र्ट भौंती थाने में दर्ज करार्ई।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!