पहले तो हाथ पकडा,फिर कर दी मारपीट

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के कोलाारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक ग्राम में एक महिला का आरोपी ने बीच रास्ते में हाथ पकडकर छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर दी और भाग खडा हुआ। कोलारस पुलिस ने महिला की रिर्पोट पर आरोपी युवके के खिलाफ आपरााधिक मामला दर्ज कर लिया।

जानकारी के अनुसार फरियादी सीमा (परिवर्तित नाम) उम्र 26 वर्ष निवासी सिंगराई जब अपने घर से खेत की ओर जा रही थी तभी सामने घात लगाए बैठा आरोपी रामस्वरूप पुत्र बेदलिया जाटव ने महिला का हाथ पकड़ कर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे कहा कि इस बात की जानकारी किसी को भी मत देना यदि तू ने दी तो तुझे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़ा हुआ। 

अपने साथ घटी घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। पति पत्नि ने आरोपी के खिलाफ कोलारस थाने में दर्ज कराई। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!