होली पर सजेगा हास्य का मेला, हसी और मजाक का बरसेगा रंग

NEWS ROOM
शिवपुरी। होली के पावन अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद शिवपुरी के द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी एवं रचनात्मक कार्यो के प्रणेता स्वर्गीय बल्लभदास गोयल की स्मृति में गोयल मेडिको के पास गांधी चौक पर सांयकाल 7 बजे विराट हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

कवि सम्मेलन संयोजक आशुतोष शर्मा ने बताया कि रचनात्मक कार्यो की एक श्रृंखला खड़ी करने बालेएहर वर्ष होली पर अनूठे आयोजनों से होली को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाने बाले स्वर्गीय बल्लभदास जी गोयल की स्मृति में इस वर्ष से पुन: इस पर परा को निभाने का संकल्प अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने ली है।

इस दिन विराट हास्य कवि सम्मेलन सांयकाल 7 बजे से प्रार भ होगा जिसमें विशेष आकर्षण 7 वर्ष का बाल कवि वेद पस्तोर होगा जो बुंदेलखंडी हास्य धमाका के नाम से छोटी सी आयु में जाना जाने लगा है। जिसके आत्मविश्वास से लबरेज प्रस्तुति सभी श्रोताओं को आत्ममुग्ध कर गुदगुदाती है। 

इसी तरह मुम्बई से आने बाले राज बुंदेली जो हास्य व वीर रस के कवि तथा ओजस्वी मंच संचालक भी है के संचालन में आयोजित होगा।कवि स मेलन में बारां राजस्थान के जगदीश जलजला व हास्य के विस्फोटक कवि राजेंद्र बिदुआ भी बाहरी आमंत्रित कवियों के रूप में मौजूद रहेंगे जो इस अवसर को हास्य पूर्ण बनाएंगें। 

इसी क्रम में स्थानीय व जिले के अन्य कवियों में डॉ एच पी जैन गीत व गजलकार अरुण अपेक्षित गीतकार कवयित्री परवीन महमूद पिछोर गजलकार राजकुमार श्रीवास्तव गीत व गजलकार कोलारस, विवेक वाजपेयी वीर रस, अमित दुबे हास्य व श्रृंगार, आशुतोष चौहान वीर रस, नवीन पाराशर गीत व गजलकार अपनी प्रस्तुति से माहौल को उ दा बनाएंगे। भारत के श्रेष्ठ शिल्पियों के साथ स्थानीय जिले के कवियों के उत्साहवर्धन के लिए हँसी के समुन्दर में गोते लगाने के लिए कवि स मेलन में ठीक 7 बजे गांधी चौक पर पहुचकर आनंद उठावे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!