जल आंदोलन मंडल को ऑफिस में न्यौता देकर गायब हुए सीएमओ

NEWS ROOM
शिवपुरी। जल आन्दोलन समिति को बुलाकर जलावर्धन में आने वाली समस्याओं, प्रगति व क्रियान्वयन संबंधी रिपोर्ट को लेकर नगर पालिका सीएमओ रणवीर कुमार ने 9 मार्च को दोप.12 बजे आमंत्रित किया था और कहा  था कि वह इस महत्वपूर्ण विषय को लेकर विस्तृत रूप से पूरी रिपोर्ट लेकर अपना प्रतिवेदन देंगें। 

लेकिन आज 9 मार्च को निर्धारित समय पर जब सोसायटी फॉर पब्लिक इंटे्रस्ट के अध्यक्ष एड.पीयूष शर्मा अपने जल आन्दोलन समिति के प्रतिनिधि मण्डल जगदीश बग्गा, रशीद खान, सलीम खान, राजू यादव, जितेन्द्र ओझा के साथ नपा कार्यालय पहुंचे तो वहां नपा सीएमओ कार्यालय में ताला लगा हुआ था और उन्हें दूरभाष लगाया तो बताया कि वह शहर से बाहर है। 

इस तरह के अमानवीय व्यवहार पर एड.पीयूष शर्मा ने नाराजगी जताई और कहा कि दिए गए निर्धारित दिनांक व समय पर जल आन्दोलन उनके समक्ष खड़ा है और जलावर्धन योजना के पूर्ण रूप से क्रियान्वयन ना होने के कारण शहर के हालात विकराल है ऐसे में कैसे यह योजना पूरी होगी समझ से परे है। 

इस मामले को लेकर एड.पीयूष ने नाराजगी व्यक्त की और वह शीघ्र इस मामले को लेकर आगामी रूपरेखा तय कर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!