सुपारी किलर ने महिला को मारी गोली,पति ने दी थी सुपारी,ग्रामीणों ने आरोपी को दबौचा

अभिषेक शर्मा,पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में एक युवक ने गांव में पहुंचकर खाना बना रही एक महिला को गोली मार दी। यह गोली महिला के गले में लगी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां महिला की गंभीर हालात ेको देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को ग्वालियर रैफर कर दिया है। ग्रामीणों ने आरोपी को भी मौके पर ही दबौच लिया और रस्सी से बांध कर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार यशोदा पत्नि कल्लू आदिवासी उम्र 25 वर्ष ग्राम राजपुर में कुछ समय पूर्व से निवास कर रही थी। आज सुबह लगभग 8 बजे वह घर पर खाना बना रही थी तभी एक युवक आदित्य सिकरवार वहां पहुंचा जिसने महिला से सवाल किया कि वह उसे जानती है या नहीं जिस पर महिला ने ना का जवाब दिया। जिससे वह नाराज हो गया और उसने महिला पर कट्टे से फायर किया जो मिस हो गया तभी आदित्य ने दूसरा फायर भी कर दिया। 

जिससे गोली उसके वांय कान के नीचे गर्दन में लग गर्ई और वह अचेत होकर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए जिन्होंने आदित्य को दबोच लिया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि उक्त महिला कुछ समय पूर्व से ही गांव में आकर निवास कर रही थी जिस कारण उन्हें महिला के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का पति कल्लू निवारी महमौनी थाना क्षेत्र छर्च पिछले कुछ दिनों से महिला को लेने की कह रहा था। जिसपर महिला ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया था। बताया गया है कि आदित्य सिकरवार निवासी मुरैना को पिछले कुछ दिनों पूर्व ग्वालियर में दो युवक मिले जिन्होंने एक महिला के साथ मारपीट करने की तीन हजार रूपये में सुपारी दी। जिसपर युवक शिवपुरी आ गया जहां युवक को भोला नामक व्यक्ति मिला जो युवक को बाइक से लेकर राजपुरा गया और घटना को अंजाम दे डाला। घटना के बाद दूसरा आरोपी मौके से भाग गया। हांलाकि उक्त कहानी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!