चाचा की पिटाई के डर से घर छोडक़र भागे थे तीनों बालक

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कलारबाग बैंक कॉलोनी से गायव तीनों नाबालिग बालकों को परिजन ग्वालियर से अपने घर ले आए है। घर से भागे तीनों नाबालिग बालक अपनी मर्जी से इंदौर चले गए थे। जहां से लौटकर शिवपुरी आ रहे थे तभी रास्ते में नींद लग गई और तीनों ग्वालियर जा पहुंचे। ग्वालियर पहुंचकर तीनों बालकों ने अपने परिजनों को कॉल किया और आपबीती सुनाई। जहां शिवपुरी से तीनों के परिजन पहुंचे और बालकों को अपने साथ लेकर शिवपुरी आए। जहां बाल कल्याण समिति के समक्ष तीनों को ले जाया गया।

बताया गया है कि तीनों बालक हिंमाशु कुशवाह पुत्र रामजीलाल उम्र 16 वर्ष,उमेश कुशवाह पिता विनोद कुशवाह उम्र 17 वर्ष और अजय परिहार पिता धर्मवीर परिहार जो की कक्षा 10 का छात्र है बीते रोज अपने घर से बिना बताए कही चले गए थे। जिसपर अजय के पिता ने कोतवाली पहुंचकर उक्त बालकों की गुमसुदगी दर्ज कराई। 

किंतु सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उक्त मामले में कोतवाली पुलिस ने बालकों के गायव होने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया था। उसके बाद अजय अपने दोस्तो के साथ भागने पर कल सुबह कक्षा दस का पेपर होने के चलते ट्रेन से लौट कर आ रहा था। तभी रात्रि में नींद लग जाने से वह शिवपुरी स्टेशन पर नहीं उतर सके और ग्वालियर जा पहुंचे।

बताया गया है कि उमेश कुशवाह बीते रोज अपने चाचा की बाईक को चलाने के लिए बिना बताए ले गया था। तभी उसे चाचा दिख गए लेकिन चाचा उसे नहीं देख पाए। उसने अपने चाचा के डर से अपने दोस्तों के साथ घर से भागने का फैसला लिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!