शिवपुरी। बीती रात्रि जीआरपी और आरपीएफ ने एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में देखते हुए दबौचकर उसकी चैकिंग की तो उसके पास से हथियारों का एक जखींरा मिला। जिसे जप्त कर जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि जीआरपीएफ और आरपीएफ पुलिस को शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर ब्रिज के पास एक युवक सदिंग्ध हालात में दिखाई दिया। जब पुलिस ने इससे पूछताछ की तो सामने आया कि उक्त युवक बलवीर पुत्र हर ाजन सिंह कौर उम्र 37 वर्ष निबासी गुरूद्वारा के पास बताया।
जब युवक की चैकिंग की तो उसमें कब्जे से एक कट्टे में 32 तलवारें और 3 कटार, गुप्ती मिली। जब युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी हथियारों की दुकान है और उक्त युवक इन हथियारों की सप्लाई करता है। पुलिस ने उक्त युवक से हथियारों को जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी ने बताया है कि वह इन हथियारों को अम्रतसर से बैचने के लिए शिवपुरी लाया हुआ था। इस आरोपी को दबौचने में जीआरपीएफ और आरपीएफ की संयुक्त भूमिका रही।
