अपने पति से त्रस्त होकर लगाई थी ऊषा ने फांसी

NEWS ROOM
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम धमना में बीते 27 दिस बर को लगाई फांसी के मामले में पुलिस ने जांच के बाद महिला के पति पर ही आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम धमना में विगत 27 दिसंबर 2016 को ऊषा पत्नी माखन पाल उम्र 21 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया था। मर्ग पर से करैरा एसडीओपी अनुराग सुजानिया द्वारा जांच की गई। 

जांच के दौरान साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि ऊषा को उसका पति माखन पाल उसे प्रताडि़त करता था इसी से त्रस्त होकर ऊषा ने फांसी लगाई थी। एसडीओ करैरा की जांच रिपोर्ट के बाद करैरा पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 306 के तहत के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!