शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फिजीकल चौकी क्षेत्र के नरेन्द्र नगर में आज एक युवक को अपने पडौसी के घर से बांस की सीडी डालकर उतरते देख पडौसीयों ने चोर समझकर पुलिस को सूचित कर फिजीकल चौकी में भिजवा दिया। युवक 12 घण्टे तक चौकी में बैठा रहा तब कही युवक के परिजन चौकी पहुंचे और युवक को छुडाकर लेकर आए।
जानकारी के अनुसार बीते रोज भौंती थाना क्षेत्र के एक युवक जिसके बडे भाई की ससुराल शिवपुरी के नरेन्द्र नगर में है का अपने भाई की साली के साथ प्रेम प्रंसग चल रहा था। बीती रात्रि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया हुआ था। लेकिन प्रेमिका की मां ने मकान के मु य दरबाले पर ताला डाल दिया।
जिससे प्रेमी घर में बंद हो गया और निकलने का कोई चारा नहीं बचा तो युवक ने रात्रि में अपने दो मित्रों को फोन लगाकर बुलाया और नशेनी लाने की कहा। जिसपर युवक के मित्र नशेनी लेकर प्रेमिका के घर पर आ गए। रात्रि लगभग 2 वजे जैसे ही प्रेमी को पडौसीयों ने नशेनी से उतरते हुए देखा तत्काल डायल 100 को सूचित कर दिया और युवक को पुलिस पकडक़र फिजीकल चौकी ले गई।
इस पूरे घटनाक्रम की सूचना युवक के भाई को मिली जिसपर युवक के भाई ने फिजीकल चौकी पहुंचकर अपने ससुराल बालों को ले जाकर पूरा घटनाक्रम सुनाया। जिसपर कोई भी शिकायत कर्ता नहीं होने के कारण पुलिस ने युवक को परिजनों की गांरटी पर छोड़ दिया।