नमकीन का लालच देकर चार बर्षीय बालिका के साथ कर डाला रेप

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के भवेड़ गांव ने एक शराबी युवक ने शराब के नशे में घुत्त एक अबोध बालिका को नमकीन का लालच देकर उसके साथ हैवानियत की हदों को पार करते हुए बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। इस बात की सूचना मासूम के परिजनों को उस समय लगी जब बालिका खून से लथपथ घर पहुंची। उसके बाद बालिका आरोपी का नाम नहीं बता पाई। तो परिजन बालिका को लेकर उसके बताए गए स्थान पर पहुँचे। 

जानकारी के अनुसार प्रगति पुत्री भबानी आदिवासी परिबर्तित नाम निवासी भवेड़ अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव का ही आरोपी पंचम सिंह चंदेल उम्र 36 वर्ष निवासी भवेड आया और मासूम को नमकीन का लालच देकर अपने कमरे में ले गया।

जहां आरोपी ने हैवानियत की हदेंं पार करते हुए शराब के नशे में मासूम के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। घायल मासूम जैसे तैसे घर पहुुंची तो परिजनों ने रक्त से लथपथ मासूम से पूछताच की तो वह आरोपी का नाम नहीं बता सकी। उसके बाद परिजन मासूम को लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची तो आरोपी मासूम को देखकर मौके से भाग गया। 

इस बात की शिकायत परिजनों ने डायल 100 को दी। जहां पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 ताहि 3/4 पीसीएसओ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिर त से बाहर है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!