परिवर्तन: अब मानस भबन में होगी जनसुनवाई,एक माह तक होगा ट्रायल

NEWS ROOM
शिवपुरी।  राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त होने वाले आवेदनों का त्वरित निराकरण किए जाने एवं जनसुनवाई को और प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई की व्यवस्था में एक माह के लिए प्रायोगिक तौर पर परिवर्तन किया गया है। परिवर्तन के तहत 01 माह तक जिला स्तर पर आयोजित होने वाले जनसुनवाई प्रत्येक मंगलवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक मानस भवन में की जाएगी। 

कलेक्टर ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रति मंगलवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित होने वाली जिला स्तर पर जनसुनवाई में सभी विभागों के जिला अधिकारी मानस भवन में उपस्थित रहेंगे। जिनके लिए पृथक से टेविल आवंटित की जाएगी। जिसके पीछे बड़े अक्षरों में विभाग का नाम भी लिखा होगा। जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों का पंजीयन किया जाकर आवेदक को संबंधित विभाग के अधिकारी के पास निराकरण हेतु भेजा जाएगा। 

संबंधित जिला अधिकारी द्वारा आवेदक के आवेदन पर आवश्यक टीप लिखकर निराकरण की कार्यवाही करेंगे। निराकरण से असंतुष्ट होने पर आवेदक कलेक्टर के पास जाकर कार्यवाही करा सकता है और यदि संतुष्ट होता है तो वह आवेदन पत्र जिला स्तरीय अधिकारी को देने के पश्चात पावती लेकर वापस चला जाएगा। जनसुनवाई के पूर्ण होने पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी उक्त आवेदन पत्रों को पंजीयन काउंटर पर जमा कराएगें और उसी दिन स्केन करके उन्हें उत्तरा सॉ टवेयर के माध्यम से विभागों को प्रेषित किया जाएगा। जिला स्तरीय अधिकारी निराकरण उपरांत प्रविष्ठि भी उक्त सॉ टवेयर पर दर्ज कराएगें। 

एक से अधिक विभागों द्वारा आवेदनों पर कार्यवाही हेतु पृथक से काउन्टर होगा
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सभी प्राप्त आवेदन पत्र, निराकृत आवेदन पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा जनसुनवाई के तत्काल पूर्व प्रात:10.30 बजे से 11 बजे के बीच मानस भवन में की जाएगी। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान सर्वाधिक प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र जैसे पेंशन न मिलना, गरीबी रेखा में नाम जोडऩे और खाद्यान्न न मिलने जैसी समस्याओं के आवेदन पत्र जिनपर 01 से अधिक विभागों द्वारा कार्यवाही की जाना अपेक्षित होगी। ऐसे आवेदन पत्रों को निराकृत करने के लिए पृथक से काउन्टर की व्यवस्था की जाएगी। 

सभी हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की सूची क प्यूटर में संधारित की जाएगी। जनसुनवाई में आवेदन पत्र प्राप्त होने पर उसी समय देखकर यह निर्धारित किया जाएगा कि उसे योजना के तहत पात्रता है या नहीं। आवेदन पत्र पर टीप लगाकर उसका निराकरण किया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि जिले में वर्तमान व्यवस्था के तहत जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में होने वाली जनसुनवाई में कलेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहते है, जबकि शेष जिला अधिकारी अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते है। जनसुनवाई के दौरान आम जनता मु य रूप से जिला स्तर पर कलेक्टर कार्यालय में ही आवेदन देने हेतु पहुंचते है। 

प्राप्त आवेदन पत्रों को कलेक्ट्रेट कार्यालय से संबंधित कार्यालयों को भेजे जाते है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर के समक्ष जो आवेदक आते है, उनके आवेदन पत्रों के संबंध में जिला अधिकारियों के उपस्थित न रहने पर चर्चा नहीं हो पाती है। जिसके कारण समस्या का फस्टहेंड निराकरण नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में संबंधित विभाग को आवेदन पत्र भेजे जाते है। जिनके निराकरण की स्थिति संतोषजनक नहीं होती है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!