मछुआ कल्याण वोर्ड के उपाध्यक्ष बाथम का पहली बार शिवपुरी में,होगा जोरदार स्वागत

NEWS ROOM
शिवपुरी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए मछुआ कल्याण वोर्ड के उपाध्यक्ष बने राजू बाथम आज उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शिवपुरी में पधार रहे हैं जिनके स्वागत के लिए भाजपाईयों ने तैयारियों जोर शोर से शुरू कर दी हैं। श्री बाथम भोपाल से कार द्वारा शिवपुरी पधारेंगे। 

जिनका रास्ते में भव्य स्वागत का कार्यक्रम भाजपाईयों ने रखा हैं। सर्व प्रथम गुना वायपास पर स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप के संचालक तरूण अग्रवाल द्वारा श्री बाथम का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात वह संघ कार्यालय पहुंचेगे जहां संघ कार्र्यकर्र्ता उनका स्वागत करेंगे। संघ कार्यालय से उनका विशाल जुलूस झांसी तिराहा होते हुए गुरूद्वारा चौराहा, एचडीएफसी बैंक, माधव चौक, पुराना बस्टेण्ड, पानी की टंकी मोती बाबा रोड़, फिजीकल चौकी, परशुराम चौराहा, सिटी प्लाजा, कोठी न बर एक भाजपा कार्यालय पर संपन्न होगा। 

इस दौरान उनका जगह-जगह आतिशी स्वागत किया जाएगा। जिसकी तैयारियों ने भाजपार्ईयों ने दिन रात एक कर दी है। इस स्वागत समारोह में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भानू दुबे, सहित उनकी टीम द्वारा जोशीला स्वागत किया जाएगा। भाजपा नेता हरिओम राठौर, राजकुमार शर्मा, संदीप भार्गव, शिव चतुर्वेदी, अरूण पंडित, सहित भाजपा नेता नगर मंडल कोषाध्यक्ष तरूण अग्रवाल, न्यू ब्लॉक में राजेन्द्र गुप्ता-संदीप वशिष्ठ द्वारा स्वागत किया जाएगा जबकि जल मंदिर से आगे निकलकर कमलागंज पर मप्र वन कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल व अन्य कर्मचारियों व कर्मचारी संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से फलों से तौलकर, आतिशबाजी चलाते हुए पुष्पहार व माल्यार्पण के साथ राज्यमंत्री राजू बाथम का आतिशी स्वागत किया जाएगा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!