ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम बनाने कांग्रेसियों ने लिखे पोस्टकार्ड

NEWS ROOM
शिवपुरी। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए कांग्रेसीजन सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग पिछले लंबे समय से करते चले आ रहे हैं। इसी तारत य में आज पार्षद इस्मार्ईल खान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित एक कार्र्यक्रम में कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम दो हजार पोस्ट कार्ड लिखे। 

जिसमें सांसद सिंधिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग करते हुए पोस्ट कार्ड पोस्ट किए हैं। इस दौरान कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी, जिला युवक कांग्रेस के पूर्र्व अध्यक्ष विजय शर्मा, मंडी डायरेक्टर इब्राहिम खांन, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव इरशाद पठान, विवेक अग्रवाल, अध्यक्ष पिछड़ा वर्र्ग प्रकोष्ठ हरिओम राठौर सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पार्षद इस्मार्ईल  खांन ने अपने उदबोधन देते हुए कहा कि सांसद सिंधिया की छवि वेदाग है और वर्तमान की भाजपा सरकार के दामन दाग ही दाग हैं और ऐसी स्थिति में प्रदेश गर्त में पहुंच गया है। जिसे उबारने के लिए कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव में सांसद सिंधिया को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करेगी तो 15 वर्षों से वनवास काट रही कांग्रेस पार्टी को संजीवनी मिल जाएगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!