स्टेयरिंग फैल होने से पलटा ट्रेक्टर, मजदूर की मौत

Updesh Awasthee
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सांपरारा के पास आज सुबह एक ट्रेक्टर की स्टेयरिंग फैल होने से वह पलट गया जिससे ट्रेक्टर में बैठे मजदूर की पहिये के नीचे दब जाने से दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ट्रेक्टर चालक दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। पुलिस ने इस मामले में कायमी कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर चालक रामहेत जाटव मजदूरी करने वाले दालू पुत्र सोनेराम कुशवाह उम्र 23 वर्ष निवासी बिजौैरा को लेकर सीमेंट और रेत भरने के लिए बैराड़ आया हुआ था। जहां से सामान भरकर सुबह लगभग साढे 9 बजे दोनों ट्रेक्टर ट्राली लेकर सांपरारा की ओर रवाना हो गए। इसी दौरान टेक्टर की स्टेरिंग फैल हो गई।

जिससे ट्रेक्टर में झटका लगा और टेक्टर में बैठा दालू कुशवाह छिटक कर ट्रेक्टर के पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौैत हो गर्ई। इसी दौैरान टेक्टर भी सडक़ पर ट्राली के साथ पलट गया औैर ट्रेक्टर चालक रामहेत जाटव भी सडक़ पर गिर गया, लेकिन उसके  कोर्ई चोट नहीं आर्ई। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। 

पैर फिसलने से तालाब में गिरा युवक, हुई मौत
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम ऐनपुरा में अपने फूफा के घर आए एक 22 वर्षीय युवक बृजेन्द्र पुत्र नारायण सिंह किरार निवासी दिगवा दतिया की नहाते समय तालाब में पैर फिसलने से डूबने के कारण मौत हो गई। मृतक का शव पुलिस ने तालाब से निकालकर पीएम कराया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने मर्र्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!