शिव मंदिर में स्थापित माँ पार्वती की प्रतिमा को किया खण्डित

Updesh Awasthee
शिवपुरी। संजय कॉलोनी में स्थित भूतेश्वर मंदिर पर बीती रात्रि कुछ असमाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित भगवान भोले नाथ के साथ माँ पार्र्वती की प्रतिमा को खंडित कर दिया। जिसकी जानकारी आज सुबह मंदिर के पुजारी हरिओम शर्मा को उस समय लगी जब वह मंदिर के पट खोलने के लिए सुबह मंदिर में पहुंचे प्रतिमा खंडित होने की जानकारी लगते ही मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर उचित कार्रवार्ई करने का आश्वासन दिया और भीड़ को वहां से हटाया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भूतेश्वर मंदिर के पुजारी हरिओम शर्मा रात्रि 9 बजे आरती के पश्चात मंदिर के पट बंद कर अपने घर चले गए थे। तभी कोई असमाजिक तत्व ने मंदिर में प्रवेश कर वहां स्थापित प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। आज सुबह मंदिर के पुजारी को प्रतिमायें खंडित मिली जिस पर पुजारी ने भक्तों को जानकारी दी। 

जानकारी लगते ही बड़ी सं या में लोग वहां एकत्रित हो गए। जिससे अशांति फैलने की संभावनायें बढ़ गर्ई। इससे पूर्व ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद भीड़ को समझा बुझाकर कार्रवार्ई करने का आश्वासन दिया और जल्द ही आरोपियों को पकडक़र जेेल पहुंचाने की बात कहीं। पुलिस की इस सूझ बूझ से क्षेत्र का माहौल बिगडऩे से बच गया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!