स्कूनर एवं बिलियर्डस प्रतियोगिता:कल होगा फाईनल मुकाबला

NEWS ROOM
शिवपुरी। शहर में पहली बार आयोजित हो रही स्नूकर एवं बिलियर्डस प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को विभिन्न् वर्गों के क्वाटर फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। गुरुवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 

पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में 65 खिलाडिय़ों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का समापन गुरुवार शाम 6 बजे होगा, जिसके मु य अतिथि एडीशनल एसपी कमलसिंह मौर्य हैं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी एमके धौलपुरी मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता में अब्बल आने वाले खिलाडिय़ों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किया जाएगा। 

इन्होंने जीते मुकाबले
बुधवार को प्रतियोगिता के दौरान स्नूकर का पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नमन शुक्ला ने अश मोह मद कुर्रेशी जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में नितिन शुक्ला ने यतेन्द्र वर्मा को पराजित किया। मिनी स्नूकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहला मुकाबला अर्पित अग्रवाल ने सलमान खान को पराजित कर जीता जबकि दूसरा सेमीफाइनल सेंकीसिंह वैस ने अक्षत गौर को पराजित कर जीता। 

इसी तरह बिलियर्डस के क्वाटर फाइनल मुकाबलों में पहुंचने वाले खिलाड़ी यतेन्द्र वर्मा, मजीद खान, प्रांशु गोयल, रिकिन कोचेटा, विनय सेंगर व शिवालय बैरागी रहे जिनके मध्य गुरुवार को सेमीफाइनल और उसके बाद फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!