रविन्द्र शिवहरे ने किया नवीन नलकूप का भूमि पूजन

NEWS ROOM
कोलारस।  गर्मी की दस्तक के साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष ने जल संकट से निपटने के लिए नगर पंचायत परिषद पार्षदो के साथ कमर कस ली है। जल समस्या से निपटने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने अपने पार्षदों को साथ लेकर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 1 जगतपुर कालेज रोड पर नवीन नल कूप खनन का भूम पूजन किया गया । 

इस अवसर पर रविन्द्र शिवहरे ने कहा कि हम नगर की जनता को पानी की समस्या नही आने देंगे । जल समस्या से निपटने के हर संभव प्रयास करेंगे । भूमि पूजन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ नगर पालिका की मु य नगर पालिका अधिकारी  प्रियंका सिंह ,उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाह, पार्षद राजू भार्गव , सोनू जादोंन, श्रीमती रेखा वीर सिंह, भानु जाट, रामबाबू निवोरिया, सोनू सेन, अर्जुन जाटव, मंगल कुशवाह, महेश वैश्य,रफीक खान, केशरी विंदल, शिवराज दांगी ,पपु शर्मा, राजू कुशवाह आदि ऊपस्तिथ थे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!