महिला दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

NEWS ROOM
शिवपुरी। ग्वालियर कैथौलिक सेवा समाज द्वारा सोल परियोजना के अंर्तगत 255 गा्रमीण आदिवासी महिलाओं द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं के अधिकार, महिला सशक्तिकरण , महिला सम्मान पर जागरूकता रैली निकाली गई। 

रैली के दौरान गा्रमीण आदिवासी महिलाओं द्वारा नारी का करो स मान तभी बनेगा देश महान नारी दिवस का ये नारा है सारा विश्व हमारा है।जिम्मेदारी भर रही उडान ना कोई शिकायत ना कोई थकान के नारे लगाते हुये महिला एकता का प्रदर्शन किया। रैली के बाद ग्वालियर कैथौलिक सेवा समाज कार्यालय पर सांस्कगतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें महिलाओं द्वारा लोक गीत गाये गए एंव महिला सशक्तिकरण पर नाटक का प्रदर्शन किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान संस्था निर्देशक फादर मार्टिन जोसेफ, परियोजना समन्वयक सचिन कुमार वर्मा, एंव समस्त स्टाफ में शेर सिंह राजपूत, मानसिंह आदिवासी, दीपक ठाकुर, पुरूषोत्तम जाटव, सिरनाम जाटव, दयालू जाटव, मानसिंह कुशवाह, इमरत लाल प्रजापती, मनोज शर्मा, मुकेश शर्मा, रामधन यादव, नीलम बाथम उपस्थित रहे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!