घर में सो रहे वृद्ध की गला दबाकर हत्या, पुलिस मान रही है सदिंग्ध

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर पुलिस चौकी खोड़ में एक वृद्व की गला दवा कर हत्या कर दी। इस बात की शिकायत मृतक के पुत्र ने भौंती थानेें में पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि जवाहर पुत्र काशीराम लोधी उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम नीमछा विजयपुर अपने पुत्र राजपथ के साथ घर के दूसरे कमरे में सो रहा था। तभी रात्रि में तीन अज्ञात युवक आ गए और युवक के पिता जवाहर काशीराम लोधी उम्र 65 वर्ष की तीनों लोगों ने गला दबा दिया। खटफट की आबाज सुनकर राजपथ पिता के कमरे में पहुंचा तो पिता ने बताया कि उसका गांव के ही भागचंद लोधी,कमलेश पुत्र गयाराम लोधी और एक और अज्ञात युवक ने गला दवा दिया। उसके बाद वृद्ध ने दम तोड़ दिया। 

पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। हांलाकि पुलिस ने युवक के बयानों के आधार पर आरोपीयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी पोटस्टमार्डम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!