पाडरखेड़ा के जंगल से रेलवे कर्मचारी का अपहरण, बंधा हुआ मिला कर्मचारी

Updesh Awasthee
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र ग्राम पाडरखेरा रेलवे ट्रेक पर रेलवे में पदस्थ एक की-मैन का दो बदमाशों ने दिन दहाडे अपहरण कर लिया है। इस बात की सूचना स्टेशन प्रभारी ने जीआरपीएफ को दी। जहां पुलिस ने रेलवे के कर्मचारी को खोजने का प्रयास किया। जहां युवक रेलवे ट्रेक से 50 मीटर दूर बंधा हुआ मिला। पुलिस ने लाईनमेन को रिहा करा लिया है।

जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन गुना में पदस्थ की-मैन अशोक पुत्र नंदलाल निवासी मोहना रेलवे स्टेशन मोहना में की-मेन की पोस्ट पर पदस्थ है। बीते रोज रेलवे के मुड्डी क्रमांक 1218 के पास से इस लाईनमेन को दो युवकों ने कट्टे की नौक पर अपहरण कर जंगल में ले गए। इस बात की सूचना स्टेशन पर एसके शर्मा ने जीआरपीएफ टीआई दिलीप शर्मा को दी। 

जिसपर टीआई ने गोपालपुर थाना पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पुलिस ने उक्त लाईनमेन को खोजने का प्रयास किया तो आज सुवह रेलवे ट्रेक से 50 मीटर दूर उक्त कर्मचारी बंधा हुआ मिला। जिसे जीआरपीएफ ने जाकर खोला। बताया गया है कि उक्त युवक साधा कपड़ों में थे और इससे पांच लाख रूपये की फिरोती मांगी थी। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!