शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी में रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नि की नाक काट दिया। बताया जा रहा है कि उसको अपनी पत्नि पर शक था कि उसके संबंध उसके पड़ौसी के साथ है।
उक्त घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। जब पति ने अपनी पत्नि को पड़ोसी से बातचीत करते देख लिया। इसके बाद पति आग बबूला होकर बेकाबू हो गया। उसने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नि पर हमला कर दिया जिससे उसकी नाक और कान कट गए।
पुलिस का कहना है कि आरोपी कुंदनलाल जाटव उम्र 35 साल को अपनी पत्नि सपना उम्र 30 साल का अपने पड़ोसी से अवैध संबंधों को लेकर शक था। इस बात पर दोनों के बीच कई बार कहा सुनी भी हुई लेकिन सपना ने उससे मिलना जुलना बंद नहीं किया।
इसी बात पर जब सपना शुक्रवार की शाम उससे बातचीत कर रही थी और पति ने देख लिया। पति ने उसकी नाक और कान काट लिए। घटना में आंशिक चोट आई है। घटना के बाद आरोपी स्वयं ही पुलिस थाने चला गया और उसने बताया कि उसके द्वारा ये कृत्य किया गया है