युवक ने कुएं में लगाई फांसी

NEWS ROOM
बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम बारई में एक युवक ने कुएं में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई है।

जानकारी के अनुसार भोंदा उर्फ कमलेश पुत्र लल्लू जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी बारई मंगलवार को दोपहर के समय अपने खेत पर स्थित कुएं में रस्सी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय मृतक खेत पर अकेला था। 

भोंदा के परिजन जब कुएं पर पहुंचे उसे कुएं में लटका हुआ पाया। परिजनों ने इस बात की सूचना बदरवास पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से बाहर निकला और पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस विवेचना के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!