बार्ईक चुराते रंगे हाथों पकड़े गए चोर, हुई धुनाई

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के लोढी माता मंदिर के पास स्थित दुकान से एक बाईक चोरी कर भागे दो चोरों को कस्बे वासियों ने पीछा करके बस स्टेण्ड पर पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई लगा दी। 

बाद में दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 379 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवनारायण पुत्र खैमराज राय उम्र 34 वर्ष निवासी करैरा की बार्ईक क्रमांक एमपी 09 क्यू ई 5254 लोढी माता मंदिर के पास स्थित मदिरा की दुकान पर खड़ी हुर्ई थी जहां दो चोर बड़ी साफगोर्ई के साथ बाइक को चोरी कर ले गए। 

जिसे ले जाते हुए फरियादी ने देख लिया और आसपास के लोगों को चोरी की सूचना दी। जिस पर लोगों ने दौडक़र चोरों का पीछा किया और बस स्टेण्ड पर जाकर दोनों चोरों को बार्ईक सहित दबोच लिया। 

जहां लोगों ने चोरों की जमकर धुनाई की और उनसे नाम पूछे तो चोरों ने अपना नाम देवी सिंह जाटव और अरविन्द जाटव बताया बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!