पत्नि की साड़ी का बनाया फंदा और झूल गया फांसी पर

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम दुल्हई में एक युवक ने पेड पर पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था। 

जानकारी के अनुसार जसरथ पुत्र रामदयाल आदिवासी उम्र 35 वर्ष पिछले 15 वर्षों से अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार की देर शाम जसरथ ने गांव के बाहर स्थित एक पेड़ पर पत्नी की साड़ी से फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर भौंती थाना प्रभारी एमके गौतम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा प्रारंभिक पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि मृतक काफी दिनों से मानसिक अवसाद का शिकार था और वह जिंदगी से निराश था, शायद इसी कारण उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!