रेड लाईट एरिया: पुलिस की कार्यवाही से हडक़ंप, टीआई पर मारपीट का आरोप

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र में बर्षों से संचालित देह व्यापार पर अंकुश लगाने पुलिस पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत आज देहात थाना पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापामार कार्यवाही कर वैश्यावृत्ति के कारोबार में लिप्त लोगों को धमकीभरे अंदाज में समझाइश दी जिससे समूचे रेड लाइट एरिये में हडक़ंप की स्थिति निर्मित हो गई। 

जानकारी के अनुसार देहात थाना प्रभारी संजीव तिवारी आज एक सूचना पर रेड लाइट एरिया गए, जहां उन्होंने इलाके में लोगों को इस तरह के कारोबार से दूर रहने की सलाह दी, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस तरह की गतिविधियों में कोई भी संलिप्त पाया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान उनकी वहां रहने वाली कुछ युवतियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। 

उस इलाके की रहने वाली एक युवती प्रीति (परिवर्तित नाम) ने आरोप लगाया कि देहात थाना प्रभारी संजीव तिवारी ने उसके साथ मारपीट की है। युवती का कहना था कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थी तभी संजीव तिवारी आए और उन्होंने बाल पकडक़र पटक  दिया और उसके साथ मारपीट की। इस मामले में देहात थाना प्रभारी संजीव तिवारी के मोबाइल बंद होने से उनका पक्ष सामने नहीं आ पाया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!