जिल के अभिभाषक संघ के चुनाव 27 को, पढिए कार्यक्रम

शिवपुरी। जिला अभिभाषक संघ के वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गर्ई है। चुनाव 27 फरवरी को सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक न्यायालय परिसर में होंगे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद धाकड़ एड. ने  जानकारी देते हुए बताया कि अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन आज 6 फरवरी को दोपहर दो बजे हो गया है। इस पर दावे आपत्ति कल सात फरवरी मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक की जा सकती है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन आठ फरवरी बुधवार को दोपहर दो बजे होगा। 

नामांकन फार्म प्राप्ति एवं जमा 9 और 10 फरवरी को सुबह 10:30 से शाम 4 बजे तक होंगे। नामांकन फार्र्म की जांच सोमवार 13 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। प्रारंभिक नामांकन सूची का प्रकाशन सोमवार 13 फरवरी को अपरान्ह 4 बजे होगा। 

नामांकन फार्म वापसी मंगलवार 14 फरवरी को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक किया जा सकता है। अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन बुधवार 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा। 

मतदान यदि आवश्यक हुआ तो सोमवार 27 फरवरी को सुबह 10:30 बजे से 4:30 बजे तक होगा और मतगणना इसी दिनांक 27 फरवरी को शाम 5:30 बजे से शुरू होगी तथा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।