मोबाईल पर लड़की से अश्लील बाते करना वाला गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले के पिछोर क्षेत्र की एक बालिका को मोबाईल पर अश्लील बातें करने वाले एक मनचले युवक को जेल की सलाखे गिनने पड़ी। बताया गया है कि बालिका ने चाईल्ड लाईन की हैल्पलाईन से हैल्प मांगी थी। चाईल्ड लाईन ने इस मामले में एसपी शिवपुरी को एक पत्र लिखा था। 

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि पिछोर क्षेत्र में एक बालिका को छेड़छाड़ करने वाला युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था। वह बालिका के मोबाईल पर अश्लील वार्र्तालाप करता था। 

बालिका ने कई बार उक्त  युवक को समझाया, लेकिन उसकी हरकतें कम नहीं हुर्ई। इस पर बालिका ने चाईल्ड लाईन के हेल्प लाईन न बर 1098 का सहारा लिया जिसके परिणाम स्वरूप बाल कल्याण समिति के संज्ञान में मामला आया और समिति ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर आरोपी को गिर तार कराया। 

श्री जैन ने सभी बालिकाओं से अपील की है कि इस प्रकार का कोर्ई भी मनचला आपको परेशान या छेड़छाड़ कर रहा है तो तुरंत टोल फ्री न बर 1098 का सहारा लेकर शिकायत दर्ज करायें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!