देहात थाना क्षेत्र में चोरों का आंतक: एक रात में 3 जगह चोरी

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कोटा में अज्ञात चोरों ने विगत रात्रि एक मकान सहित दो दुकानों के ताले तोडक़र वहां से 33 हजार रूपए नगदी, सोने, चांदी के आभूषण व परचून का सामान चोरी कर ले गए। 

घटना की जानकारी कल सुबह फरियादियों को लगी जिन्होंने चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज करार्ई। पुलिस ने तीनों फरियादियों की रिपोर्ट पर से अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोटा में रहने वाले प्रेम वाथम पुत्र प्रीतम बाथम  के मकान सहित वहां दुकान संचालित करने वाले अशोक धाकड़ पुत्र रामप्रसाद धाकड़ एवं अजय पुत्र विजय धाकड़ की दुकान में विगत 4-5 फरवरी की रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया जहां प्रेम बाथम के मकान का ताला तोडक़र चोरों ने घर में रखे सोने, चांदी के आभूषण जिनमें कान के फूल, अंगूठी, दो कमर पेटी, दो जोड़ी पायल और 15 हजार रूपए नगदी चोरी कर लिए। 

चोरों ने श्री बाथम के घर बारदात को अंजाम देने के बाद अशोक धाकड़ औैर अजय धाकड़ की दुकानों के ताले चटकाये। जहां से चोर अशोक की दुकान में रखे 15 हजार रूपए  चोरी कर ले गए वहीं अजय की दुकान से परचूनी का सामान और तीन हजार रूपए नगदी चोरी कर लिए। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!