अकली महिला को देख घर में घुसा और कर दी.....

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के कस्बे में ही निवासरत एक महिला के साथ एक गांव के ही आरोपी ने उस समय छेड़छाड़ कर दी। जब वह घर में अकेली थी। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। 

जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे में निवासरत एक 30 वर्षीय महिला अपने घर में अकेली थी। तभी पडौस में ही रहने वाला संजय बरार घर में आ धमका और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली।

पति के आने पर महिला ने उक्त पुरा घटनाक्रम अपने पति को सुनाया पति महिला को लेकर नरवर थाने पहुॅचा जहॉ पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी पडौसी संजय बरार के खिलाफ धारा 354 क,323,294,506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!