गृहक्लेश के चलते लीला ने किया अग्निस्न्नान

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छितरी में आज एक नवविवाहिता ने गृहक्लेश से परेशान होकर अग्निस्नान कर लिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। जिसे उपचार हेतु परिजनों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह लीला पत्नि भुवन सिंह रावत उम्र 35 वर्ष निवासी छितरी अपने घर पर पिछले दो दिनों से गृहक्लेश चल रहा है। जिससे तंग आकर महिला ने अग्निस्नान कर लिया। 

लेकिन परिजनों का कहना है कि लीला अपने घर पर चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी उसकी साड़ी में आग लग गई और वह झुलस गई है। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!