ट्रक ने बाईक सबार को मारी टक्कर, 2 घायल

Updesh Awasthee
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के हाइवे पर ग्राम पूरणखेड़ी के निकट अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सबार दोनो युवक घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये उप स्वास्थय केन्द्र कोलारस में भर्ती कराया गया है। जहॉ दोनो युवको की गंभीर हालात को देखते हुए उन्हे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार दोपहर रविन्द्र रघुवंशी पुत्र रामजीलाल रघुवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी जूर अपने साथी विजेंद्र पाल पुत्र बालकृष्ण पाल निवासी जूर अपनी स्टार सिटी बाइक से अपने गांब जूर से कोलारस की ओर जा रहे थे।

तभी उकाबल के पास जिलमिल ढाबे के निकट शिवपुरी की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक के चालक ने तेजी और लापरबाही से ट्रक चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरो ने हादसे की सूचना डायल 100 को दी। पुलिस ने इस घटना में घायलों को कोलारस स्वास्थ केंद्र लाया गया जहां घायलो का उपचार किया गया दोनों युवकों  की हालात गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!