सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया प्रतिभाओं को सम्मानित

शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा रविवार को प्रतिभा स मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12 से शुरू हुआ जो 3 बजे तक चला। वहीं इस अवसर पर समाज के एकजुट होने पर ब्राह्मण बंधुओं ने विचार रखे व आगामी रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मण बंधु मौजूद थे।

जिलाध्यक्ष अजय शर्मा व महासचिव उमेश शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया गया कि ब्राह्मण महासभा द्वारा विभिन्न् क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं का स मान रविवार को विष्णु मंदिर के सामने पंकज कोचिंग सेंटर पर आयोजित किया गया। 

जिसमें योग के क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के 5 छात्र-छात्राओं ने गोल्ड एवं सिल्वर मेडल जीते उनमें राजीव पाठक पुत्र लक्ष्मीनारायण पाठक, मिनी योग वर्ग में सिल्वर मेडल कृष्णा पुरोहित पुत्र राजीव पुरोहित, मिनी योग वर्ग में सिल्वर मेडल शिवानी शर्मा पुत्री रामहेत शर्मा, मिनी योग वर्ग में गोल्ड मेडल हर्षिता शर्मा पुत्री राजीव शर्मा को स मानित किया गया। 

इसी प्रकार जूनियर योग वर्ग में गोल्ड मेडल मृणाल गौड  पुत्र  संजय गौड़, कराटे में एक गोल्ड तथा 1 सिल्वर मेडल दिव्या शर्मा एटीओ पद पर चयनित, निशा भारद्वाज वाणिज्यकर इंस्पेक्टर के पद पर चयनित इन सभी का स मान पुष्पहार पहनाकर किया गया तथा प्रतिकात्मक रूप में भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने समाज के एक होने पर जोर दिया गया तथा पिछले वर्ष प्रतिभाओं को स मान समारोह भव्यता पूर्वक मनाए जाने की घोषणा की। 

महासचिव उमेश शर्मा ने तिलक अभियान को सुचारू रूप से चलाने, समाज के जिन व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया जाता है उनकी सूची तैयार करने पर जोर दिया गया और समाज का सर्वे कराने हेतु एक एप बनाने का विचार रखा गया। 

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश बिरथरे, महेंद्र दुबे, रोहितास नायक, बीनू शर्मा, गिरीश मिश्रा मामा, दीवान शर्मा, विकास दंडौतिया, विवेक उपाध्याय, राजेश पाठक, कामता उपाध्याय, भानू शर्मा, अजय टेकरी, केके पाठक और शिवकुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!