मेरे पापा किसी लडकी को लेकर भाग गये, मुझे न्याय दिलाओ

Updesh Awasthee
शिवपुरी। आज जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के पास एक आवेदन लेकर 12 वर्षीय बालिका आई जिसने आवेदन में अपने पिता को किसी लडक़ी के साथ भाग जाने को लेकर आबेदन दिया। इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस पर पापा को गिर तार न करने के आरोप लगाये।

जानकारी के अनुसार मेहबीस बानो पुत्री शाहिद खान उम्र 12 वर्ष ने अपने पिता पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पिता जब में छोटी थी तभी मेरी मां को छोडक़र किसी लडक़ी के साथ भाग गये। पापा के भाग जाने के बाद हम बेसहारा हो गये। लेकिन पापा लौट कर हमारे पास नही आये। बेटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ताऊ पप्पन और नसीम है तथा चाचाओं के नाम मोहम्मद शरीफ, नसीर, शाकिर है। जिन्होने पापा के जाने के बाद मेरी मां और मुझे घर से भगा दिया।

साथ ही मां के पास जो जेबर थे वह भी चाचा ताऊओ ने छिना लिये है। इस को लेकर कोर्ट का दरबाजा भी खटखटाया जहॉ से से कोर्ट ने 1500 रूपये प्रति महीने के हिसाब से खर्चा देने की बात हुई थी। परंतु आज तक एक रूपये भी पिता ने नही भिजबाये। कोर्ट ने पिता के खिलाफ गिर तारी बांरट भी जारी कर दिया। पर पुलिस आरोपी पिता को गिर तार नही कर रही है। मासूम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से आरोपी पिता को गिरफ्तार करने की मांग की।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!