
जानकारी के अनुसार बीते तीन दिन पहले घर से बिची मोहनगढ़ की कह कर निकला बबलू पुत्र हनुमंत सिंह चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी टीला थाना कोलारस अपने घर से विची मौहनगढ़ की कह कर निकला था। परंतु आज तीन दिन से युवक का कोई पता नही चल रहा था। परिजनों ने अपने स्तर से इस युवक को खोजने का प्रयास किया। परंतु युवक नहीं मिला।
आज स्थानीय लोगों ने खोड़ चौकी पुलिस को सूचना दी कि एक लाश बेरघाट पर नदी में पड़ी हुई है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुॅची और जाकर देखा तो लाश गली हुई मिली। जब लाश की शिनाक्त की तो उक्त लाश बबलू चौहान की निकली।
बताया गया है कि उक्त युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इसे तैरना नही आता था। यह संभवत: तीन दिन पहले नदी पार कर रहा था। जिसमें बारिश हो जाने से पानी का बहाव तेज हो गया था। जिसमें यह वह गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।