SDM कार्यालय पर लगी शिला पट्टिका हटाने ईई को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। आम आदमी पार्टी जिला शिवपुरी के संयोजक एड.पीयूष शर्मा के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर भाजपा नेता हरिओम राठौर द्वारा अपने पिता की स्मृति में प्रवेश द्वार पर लगी शिला पट्टिका हटाए जाने को लेकर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री (ईई) को ज्ञापन सौंपा और उनसे जबाब मांगा और शीघ्र इस शिला पट्टिका को हटाए जाने की मांग की। 

इस संबंध में आप ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि जिस प्रांगण में अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) का न्यायालय संचालित है उस न्यायालय के प्रवेश द्वार पर हरिओम राठौर नेता भाजपा द्वारा अपने पिता स्व.भागीरथ राठौर की स्मृति में निर्माण का शिलालेख लगाया है, इसके अलावा उपरोक्त शिलालेख में व्यक्त किया गया है कि उनके द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी के न्यायालय भवन में आर्थिक रूप से निर्माण कर मदद में कोई कार्य कराया गया है। 

क्या पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इस तरह के निर्माण की अनुमति दी गई है यदि नहीं तो शीघ्र कार्यवाही कर पट्टिका को पीडब्ल्यूडी विभाग शासकीय बिल्डिंग से हटवाए। इसके अलावा हाल ही में एसडीएम के निवास के मेंटीनेंस कार्य में लगभग 3 लाख रूपये की राशि व्यय की गई, क्या आपके द्वारा एसडीएम न्यायालय की बाउण्ड्री(तार फेंसिंग) और गेट बनाने हेतु खर्च किया जाना संभव नहीं था, साथ ही मांग की गई कि क्या पीडब्ल्यूडी के भवनों का मेंटीनेंस विधानसभा से अथवा विधानसभा सचिवालय बल्लभ ावन से कोई ऐसा विधायी आदेश या कार्यपालक निर्देश जारी हुआ है कि पीडब्ल्यूडी अब शासकीय भवनों के निर्माण या मेंटीनेंस हेतु जनभागीदारी से धन एकत्रित कर करा सकेंगें और नेताओं व पूंजीपतियों के नाम की पट्टिकाऐं लगवा सकेंगें। 

यदि ऐसा है तो बताऐं। इस तरह विभिन्न बिन्दुओं को लेकर दिए गए आवेदन में मांग की गई कि शीघ्र एसडीएम कार्यालय के बाहर लगे प्रवेश द्वार पर लगी शिला पट्टिका हटवाऐं अन्यथा आप पार्टी इस मामले को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी और विरोध स्वरूप आप पार्टी को जन आन्दोलन करने बाध्य होना पड़ेगा। 

इस अवसर पर आप पार्टी के राजकुमार त्यागी जिला संयोजक पिछड़ा वर्ग, अमित योगी जिला संयोजक प्रचार अभियान समित, पूरन सेन, विपिन शिवहरे विधानसभा प्रभारी, मुकेश राठौर जिला संयोजक फंड एण्ड रेजिंग समिति, गजेन्द्र किरार सचिव, सादिक खान सर्कल प्रभारी, सतीश खटीक सर्किल प्रभारी व जीतू ओझा सर्किल प्रभारी, मानाराम शर्मा मौजूद थे। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!