कलेक्टर ने किया पोहरी क्षेत्र का दौरा, किया निरीक्षण

Updesh Awasthee
पोहरी। जिले के नवागत कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने पोहरी क्षेत्र का दौरा कर न सिर्फ अधिकारियों की बैठक ली बल्कि क्षेत्र में मौके पर जाकर चल रहे निर्माझा कार्यों को भी देखा साथ ही देहदे ग्राम में ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके समाधान हेतु अधिकारियों को तत्काल निर्देश भी दिए।

पोहरी क्षेत्र में पहली बार आये कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने जनपद पंचायत के सभाकक्ष में पोहरी अनुविभाग के सभी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली जिसमें सभी से परिचय के साथ ही कार्यों की जानकारी ली, सभी अधिकारियों से वन टू वन चर्चा करने के बाद निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लेतें हुए उन पर कार्यवाही की जानी चाहिए, यदि इसमें कोई लापरवाही की गई तो संबंधित के खिलाफ स त कार्यवाही की जायेगी। 

बैठक के बाद पोहरी में बन रहे बडे पुल के पास के स्टेडियम का कार्य देखा उसके बाद पोहरी महाविद्यालय परिशर में निर्माणाधीन स्टेडियम के कार्य का अवलोकन किया तथा जानकारी ली कितने दिन में निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। आरईएस के सब इंजीनियर दिनेश शर्मा को निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्ता में कोई कमि नहीं आना चाहिए तथा समयसीमा में स्टेडियम बनकर तैयार होना चाहिए। 

यहां से कलेक्टर सीधे देहदे गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों से चर्चा के साथ ही उनकी समस्याओं को भी सुना तथा मौके पर ही उनका समाधान करने हेतु अधिकारियों को निर्देषित भी किया। देहदे गांव में महिलाओं ने कलेक्टर से शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि हमारे यहां ठेकेदार द्वारा अवैधरूप से शराब बिकवाई जा रही है जिससे हमारे आदमी हमें शराब पीकर मारपीट करते हैं और गांव का माहौल भी खराब होता है।

शहर की समस्याओं का निराकरण ही पहली प्राथमिकता
पोहरी विश्रामग्रह में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि षिवपुरी शहर की दो बडी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं सिंध जलावर्धन एवं सीवर लाईन को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर लोगों को होने वाली समस्याओं को दूर करना ही मेरी प्राथमिकता है साथ ही शासन की योजनाओं का क्रियांवन कराना भी मेरी प्राथमिकता है, वर्तमान में शहर की सडकों की भी हालत खराब है जो कि सीवर की खुदाई से हुई हैं जिन्हे जल्द ही पूर्ण कराया जायेगा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!