कन्या छात्रावास की अधीक्षिका निलंबित

शिवपुरी। जिलाधीश ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कोलारस एवं बदरवास जनपद पंचायत क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान शासकीय अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट छात्रावास बदरवास का अवलोकन किया। इस दौरान छात्रावास की अधीक्षिका रामकुमारी कोली अनुपस्थित पाए जाने एवं छात्राओं को सही गुणवत्ता का भोजन प्रदाय न करने की शिकायत करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। 

साथ ही छात्रावास में पदस्थ दो रसोईया मुन्नालाल पाल और गिर्राज खटीक की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के भी अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोलारस को निर्देश दिए। 

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री श्रीवास्तव बदरवास विकासखण्ड मुख्यालय पर विकासखण्ड अधिकारियों की बैठक के उपरांत शासकीय अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट छात्रावास बदरवास का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षिका के अनुपस्थित रहने और गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदाय न करने की शिकायत की थी, जिसे कलेक्टर ने पूरी गंभीरता के लेते हुए तीन कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने नवीन तहसील भवन का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोलारस को निर्देश दिए कि बंदोबस्त एवं मिशिल का रिकॉर्ड कोलारस तहसील से बदरवास तहसील के स्टॉक रूम में रखा जाए। 

बालक छात्रावास का भी किया निरीक्षण
शिवपुरी। जिलाधीश ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने शासकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास माढ़ा का अवलोकन कर छात्रो से छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। श्री श्रीवास्तव ने इस दौरान छात्रावास के छात्र रविन्द्र, अभिषेक और रविदास से भी अंग्रेजी, हिन्दी की पुस्तके पढ़वाई एवं गठित के सवाल हल कराए। 

पुस्तक पढऩे और तत्काल सवाल हल करने पर कलेक्टर ने छात्रो के साथ संस्था के अधीक्षक भारत सिंह की भी सराहना की। इस दौरान छात्रावास के अधीक्षक ने बताया की 20 दिनो से छात्रावास में बिजली नहीं आ रही है, जिसकी कई बार शिकायत विद्युत वितरण कंपनी को भी की जा चुकी है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!