शिवपुरी। एकीकृत बाल विकास परियोजना इकाई विकासखण्ड पोहरी में भवन विहीन 80 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शीघ्र ही नवीन आंगनबाड़ी भवन बनाये जावेगें। इस आषय की जानकारी देते हुए पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ने बताया कि विकासखण्ड पोहरी में कई आंगनबाड़ी केन्द्र भवन विहीन थे।
जिनमें से 80 नवीन आंगनबाड़ी भवन बनाये जाने की स्वीकृति महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी कर दी गयी है। उक्त आंगनबाड़ी भवनों में सुमैढ, देवगढ़, धींगपुर, धूम, बन्हेराखुर्द, गणेषखेड़ा, गिरवानी, बालापुर, भीमलाठ, गढ़ा, टुकी, मडरका, भौराना, इन्दुर्खी, पिपरौदातीर्थ, वहबलपुर, भावखेड़ी, सिकन्दपुरा, बिलौआ, गोहरा, सरवानी, बघेड़, जरियाकलां 02, बैधारी, सकतपुर, जरियाखुर्द, नौंगांव, कमलाखेड़ी, अहिल्यापुर, डिगडौली, जाफरपुर, सरजापुर, चांदपुर, अगर्रा, महलौनी, बीलवरामाता 01, बीलवरामाता 02, लोखरी, राठखेड़ा, बेरजा, रिजौदा, पटेवरी, मारौराखालसा 1, सेगाड़ा, भटनावर 04, गुरिच्छा 02, भैसरावन, हर्रई, बमरा 02, आनंदपुर, अतवेई, खौदा, खैराराबनवारीपुरा, मारौराखालसा 02, दुल्हारा 01, झलवासा, बिजौरा, आकुर्सी, श्रीपुरा, ऐंचवाड़ा 01, ऐंचवाड़ा 02, धतूरा, रूपापुरा, खैरपुरा, ठगौसा, ककरौआ 02, तिमानी, हुसैनपुर, भरतपुर, परिच्छा किरार, उमरई, ऊमरी, डाबरपुरा, छर्च 02, देवपुर, बाघौदा, बैधारी, गोवरा, ग्वालीपुरा व गल्थुनी शामिल है।