शिवपुरी। दस दिनों तक चलने वाला गणेश महोत्सव अब अपने सुरूर पर आ गया है। शहर के अनेकों स्थानों पर भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। जिनके दर्र्शनों के लिए रात्रि में शहर भर में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है वहीं पांडालों में कई स्थानों पर मनमोहक झांकियां भी सजाई जा रहीं है।
टेकरी पर टेकरी के राजा की स्थापना की गई है। प्रतिमा के आकर्षण और सजावट को देखने के लिए दूर-दूर से नागरिक पहुंच रहे हैं। जहां भगवान 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया जा रहा है वहीं प्रतिदिन क्षेत्र के लोगों द्वारा भक्तिभाव से परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।
नरर्सिंग मंदिर समिति के महेश गोयल, भरत अग्रवाल, तनुज गोयल, मयंक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मनीष मिततल, नीरज चतुर्वेदी, शैलू अग्रवाल, चिराग मित्तल, राहुल बंसल, शत्रु राजावत बताते हैं कि टेकरी के राजा कई वर्षो से सुन्दर प्रतिमा का पुरूस्कार प्राप्त कर रहे हैं। भगवान गणेश की इस बार 14 फिट ऊंची बनबाई गई है। जिसकी सुन्दरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। प्रतिमा की खास बात यह है कि भगवान गणेश झूले पर विराजमान है।
जो अपने ग्रंथों का अध्ययन कर रहे हैं और उनकी सेवा में रिद्धी सिद्धी खड़ी हुई हैं। वहीं उनका प्रिय वाहन मूसक उनके श्री चरणों में विराजमान है। पांडाल में आयोजकों ने मन को आकर्षित करने वाली विद्युत सजावट की है जो प्रतिमा की खुबसूरती को सुशोभित कर रही है।
वहीं खारे कुंआ पर खारा कुंआ सरकार समिति के मोहित अग्रवाल, जैकी बंसल, सागर सोनी, संजय सैन, चिराग गर्ग, नीतू सैन, राजकुमार गोयल, संगम लाईट, द्वारा भगवान गणेश की सुन्दर प्रतिमा की स्थापना की गई है। स्थापना स्थल पर प्रतिदिन आयोजकों द्वारा हाऊजी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में कॉलोनी सहित शहर भर के नन्हे मुन्हे बच्चे अपनी सहभागिता निभा रहे हैं और अपनी प्रतिभा का मंच के माध्यम से प्रदर्शन कर रहे हैं।