शिवपुरी। पिछले 3 दिनों से एस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रर्दशनी का आज समापन किया गया। इस प्रर्दशनी का उद्घाटन पोहरी विधायक प्रहलाद भारती के द्वारा किया गया। शिवपुरी के 8 विकास खंडो के शासकीय स्कूलों के बच्चों ने इस प्रर्दशनी में भाग लिया था। इस प्रर्दशनी मेें बाल वैज्ञानिकों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में शानदार मॉडल प्रर्दशनी किया, ज्यूरी ने शिवपुरी के 31 बच्चो का चयन राज्य स्तरीय प्रतोयिगिता मे किया है।
जैसा कि विदित है कि शिक्षा विभाग द्वारो प्रतिभाओ की खोज के उद्देश्य से एंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रर्दशनी का आयोजन जिला स्तर पर करवाया था। इस योजना में प्रतोयगिता में भाग लेने वाले बच्चो को अपने-अपने शिक्षको के मार्गदर्शन में मॉडल तैयार करने थे। जिले के 8 विकास खड़ो के शासकीय स्कूल में पढने वाले 616 छात्रों ने भाग लेकर अपने-अपने मॉडल प्रदर्शित किये थे।
इस अवार्ड प्रर्दशनी की 3 प्रोफेसरो की ज्यूरी ने इन सभी मॉडलो को देखा और इनमें 31 मॉडल उत्कृष्ट मॉडलो को बनाने वाले बच्चो को राज्य आगामी राज्य स्तरीय प्रतोयगिता में हुआ है। अधिकांश चयनित छात्र छोटे-छोटे गांव से है। इस प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले आदिवासी बालक बदरवास के माध्यमिक विद्यालय बडोधरा का छात्र अजीत है।
अजीत ने कम बिजली और कम पानी में खेती करने का मॉडल बनाया था। दूसरे नंबर पर हाईस्कूल आकाझिरी का प्रभात लोधी और उत्कृष्ट विद्यालय करैरा का हेमंत शिवहरे रहा। तीसरे नंबर पर हाई स्कूल टीला का छात्र शाहिद राय रहा। यह प्रदर्शनी 3 दिन से लगी हुई थी। कलेक्टर शिवपुरी ओपी श्रीवास्तव ने भी इस प्रर्दशनी का अवलोकन किया।
आज समापन के दिन कार्यक्रम में चयनित बच्चो को प्रशस्ति पत्र जिले के डीईओ के द्वारा दिए गए थे। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए वरिष्ठ अध्यापक राजकुमारी शर्मा और शिक्षक राकेश कुलश्रेष्ठ को जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिहं गिल द्वारा समान्नित किया गया।