शिवपुरी। शहर में नव दुर्गा महोत्सव बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस संबंध में मानव वेलफेयर सोसायटी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन एक फार्म हाउस पर आयोजित किया गया। जिसमें नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
सोसायटी द्वारा संयोजक पद का दायित्व संतोष शिवहरे को सौंपा गया जबकि संस्था का कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा को बनाया गया है। मीडिया प्रभारी अनुराग जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि गांधी पार्क मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में इस बार एक हजार दीपकों से माँ दुर्गा की आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही गरबा डांडिया का आयोजन भी होगा। जो शहर में आकर्षण का केन्द्र रहता है। उक्त सभी कार्यक्रमों के लिए समिति के सदस्यों को जि मेदारी सौंपी गर्ई है।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व संयोजक राजेश ठाकुर, राजेन्द्र राठौर, रामेश्वर राठौर, विवेक श्रीवास्तव, रानू राजौरिया, दिनेश शिवहरे, आशीष मित्तल, सुनील जैन, डॉ. भगवत बंसल, रवि तिवारी, मुन्नू जैन, अनुराग जैन, आलोक गुप्ता, नीलेश सिकरवार, योगेन्द्र सिंह तोमर, विवेक शिवहरे, हेमंत ओझा, अंकुर सहगल, चिराग मिततल, सोनू जैन, अंकित सक्सेना, आकाश सहगल, संतोष वर्मा, संजय शर्मा, संजय ढींगरा, डॉ. प्रदीप विश्वास, डॉ. मनोज विश्वास, सौरभ गौड़, पटेरिया जी, अतुल सिंह, दिनेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, दयाशंकर गोयल, राजीव भाटिया, गोपाल भार्गव, श्याम सुन्दर तोमर, रघुनंदन शर्मा सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।