राधा-जन्मोत्सव: तोपो ने उगले फूल और छतों से हुई दही की वर्षा

बदरवास। कस्बे के प्रसिद्ध राधा बल्लभ मंदिर पर हरवर्ष की भांती इस वर्ष भी राधा जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। पिछले 15 दिनों से चली रहीं तैयारियों में मंदिर व नगर को पूरी तरह आकर्षक बिजली जी झालरों से सजा दिया गया है, रात के समय में मंदिर आकर्षक विद्युत सज्जा के कारण एक गृह की तरह चमकता दिखाई दे रहा है। 

बीती रात्रि मंदिर पर चली ढाड़ी-ढाडऩ लीला के कलाकारों ने अपनी मनमोक प्रस्तुतियों व सांस्कृतिक भजनों से समांबांधा जहां दर्शकों का देर रात तक उठने का मन नहीं हुआ। सुबह भगवान की मंगला आरती के साथ दधलीला का कार्यक्रम शुरू हुआ जो मंदिर से होते हुये नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुये निकाला जहां डीजे की धुन तथा राधे-राधे के जयकारों के साथ युवा झुमते गाते नजर आये प्राचीन परमपरा के अनुरूप में लोगों द्वारा अपने घरों की छतों से दधी तथा फल लुटाते नजर आये जहां भक्तों ने जमकर आनंद लिया और दधी लूटा। 

समिति के सदस्य राजू गुप्ता(बौहरे) ने बताया कि आज शाम को विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी जिसमें  चलरथ के साथ आगरा से आये कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण का रास लीला की प्रस्तुति  देंगे। 

साथ ही उज्जैन से पधारे तोप मास्टरों द्वारा पुष्प बर्षा भी की जाएगी। चल समारोह के स्वागत के लिए भक्तों द्वारा स्वागत स्टॉल भी लगाये जा रहे हैं जिनमें पानी से लेकर खानेपीने की तमाम सामग्री वितरण की जायेंगी। समिति द्वारा सभी भक्तों आव्हान किया गया है कि अधिक से अधिक सं या में आकर धर्म-लाभ लें। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!