शहर में आर्कषण का केन्द्र है कलारबाग के राजा

शिवपुरी। इन दिनों शहर में गणेश महोत्सव की जमकर धूम मची हुई है। वहीं कलारबाग में स्थापित किए गए कलारबाग के राजा अपने आकर्षण को लेकर खासे चर्चा में है। श्रीजी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ वहां दर्शनों के लिए उमड़ रही है। 

आज पांडाल में 151 दीपों से विघ्नहर्ता की महाआरती की जाएगी। जिसके लिए समिति के सदस्यों ने शहर वासियों से अधिक से अधिक सं या में उपस्थित होने की अपील की है। अपील करने वालों में कलारबाग युवा उत्सव समिति के रोहित शिवहरे, जितेन्द्र सक्सेना, नीरज शिवहरे, अभिषेक शिवहरे, अमन शिवहरे, कृष्णकांत शिवहरे, विपिन शिवहरे शामिल हैं। 

शहर में आर्यसमाज रोड़ मित्र मंडल द्वारा छीर सागर में भगवान विष्णु के चरण दवाते हुए की झांकी लगाई गई। वहीं दूसरी झांकी ठाकुर बाबा भक्त मंडल हाथी खाना द्वारा लगाई गई जिसमें शेष शैंया के नीचे भगवान विष्णु निद्रांसन में है और माँ लक्ष्मी उनके चरणों के पास बैठक भगवान मुख मंडल को निहार रही हैं।  
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!