BRCC को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

शिवपुरी। एसडीएम संजीव जैन ने आज खनियांधाना विकास खण्ड के ग्राम सीतापुर, खिसलोनी, ममरोनी, बुकर्रा ग्रामों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शा.प्रा.वि. सीतापुर पर 3 शिक्षक उपस्थित पाए गए।छात्रों की दर्ज छात्र सं या 58 होने पर उपस्थित पंजीयों को निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में 11 बच्चे संस्था में बैठे में जिस पर एसडीएम ने शिक्षकों की फटकार लगाई और छात्रों की सं सा कम एवं शिक्षकों की सं या अधिक होने पर 1 शिक्षक को हटाये जाने के निर्देश दिए। 

साथ ही प्रधानाध्यापक करणसिंह रजक, मिथलेश शर्मा सहायक अध्यापक की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश जारी किए साथ मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता हीन एवं मीनू अनुसार भोजन न पाए जाने पर स्व-सहायता समूहों से एमडीएम हटाए जाने के निर्देश दिए। 

इसके पश्चात ग्राम पंचायत खिसलोनी के मजरा तला बडेरा के शा.उन्नत प्रा.शाला के निरीक्षण के दोरान कक्षा 1 से 5 तक कुल 104 वच्चे दर्ज पाए गए एवं विद्यालय में 20 छात्र उपस्थित पाए जाने पर एसडीएम ने एसपालसिंह एवं श्रीमती विनीता मिश्रा सहायक अध्यापक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश सीईओ बीएस हंस को दिए। इसके बाद ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!